Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

गौतमबुद्ध नगर में डूब क्षेत्र रजिस्ट्रियों पर बैठक: निर्णय में देरी पर बार संघों की कलम बंद हड़ताल की चेतावनी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर जिले में आज जिला अधिकारी के आदेश पर ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के सभी बार संघों के अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में उच्च न्यायालय के डूब क्षेत्र की रजिस्ट्रियों के संबंध में दिए गए आदेश पर चर्चा की गई। एडवोकेट महेश नागर, जो कि एडवोकेट्स एंड डीड राइटर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, ने इस बैठक में संगठन की ओर से पक्ष रखा। उनके साथ सचिव महेश भाटी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भाटी और डॉ. दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।

बैठक में अपर जिला अधिकारी (एफआर) ने रजिस्ट्रियों को फिर से खोलने के लिए समय मांगा, जबकि मुख्य बार के अध्यक्ष उमेश भाटी और डॉ. दीपक शर्मा ने जोर देकर कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। अंततः, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें दो दिन का समय दिया गया। साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई कि यदि अगले दो दिन में कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो जिले की सभी बार संघ न केवल अपर जिला अधिकारी (एफआर) और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे, बल्कि शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल पर भी रहेंगे।