Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

अफगानिस्तान ने अभ्यास मैच में दिखाया दम, शतकवीर अब्दुल मलिक के प्रदर्शन से टीम ने 419 रन बनाए

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारियों में अफगानिस्तान की टीम जमकर मेहनत कर रही है। वंडर्स क्रिकेट क्लब नोएडा के साथ खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में अब्दुल मलिक के शानदार शतक के दम पर 419 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। कप्तान हशमात्तुल्लाह ने 55, गुलबदीन नईब और अफसर जजई ने 40-40 रनों का योगदान दिया। वंडर्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों में सिद्धार्थ जैन ने दो और आसिफ और आरुष मलखानी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में, वंडर्स क्लब ने 18 ओवर में 143 रन बनाए, जिसमें विवेक यादव ने 36, उजैर मलिक ने नाबाद 34, गगन वत्स ने 28 और शिवम शर्मा ने 29 रन बनाए। स्पिनरों के अनुकूल पिच पर अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में जोरदार खेल दिखाया, जबकि पहली पारी में उन्हें संघर्ष करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की टीम 5 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी।