Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

नोएडा में सनशाइन बिल्डर ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार्यालयों और निदेशकों के आवासों पर छापेमारी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा में सनशाइन बिल्डर ग्रुप के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के मामलों की जांच में सोमवार को नोएडा कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सेक्टर-78 और सेक्टर-94 में स्थित बिल्डर के कार्यालयों और सेक्टर-44 में निदेशकों के आवासों पर छापेमारी की। छानबीन के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण कागजात और अन्य जानकारी मिली हैं। सनशाइन बिल्डर ग्रुप के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अवैध वसूली और करोड़ों रुपये के गबन के आरोप शामिल हैं। रेजिडेंट्स ने आरोप लगाया है कि बिल्डर मेंटेनेंस और बिजली जैसी सेवाओं के नाम पर उनसे धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इससे पहले, रेरा के बकाया के चलते प्रशासन ने बिल्डर के कार्यालय को सील भी किया था। इस जांच में कई डायरेक्टरों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।