Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में यह कौन अधिकारी है, जो चुपचाप शहर की व्यवस्था सुधार रहा है, नतीजे दिखाने लगे हैं

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

प्राधिकरणों में अक्सर देखा जाता है कुछ अधिकारी और कर्मचारी ऐसे होते हैं जो अपनी जिम्मेदारी और कार्य के प्रति ईमानदारी से काम करते हैं। अन्यथा अधिकारी कर्मचारी कार्य को टालते हुए जाते हैं जिम्मेदारियां से बचते हुए नजर आते हैं। लेकिन ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले लोगों की संख्या अधिक है तभी संस्थाएं चल रही है। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एक अधिकारी ऐसा है जो नौजवान अधिकारियों को भी अपनी कार्य करने की क्षमता से पछाड़ रहा है। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और हरियाली की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में महाप्रबंधक के पद पर तैनात रिटायर्ड ओएसडी इंदु प्रकाश वर्तमान में प्राधिकरण में उद्यान और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं शहर को साफ सुथरा और हरा भरा बनाने का बीड़ा उन्होंने उठाया हुआ है। यह अधिकारी प्रतिदिन फील्ड जाता हैं और समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराया जाता है। इनकी कार्य करने की क्षमता आज भी नौजवानों से अधिक नजर आती है।

प्राधिकरण में स्वास्थ्य और उद्यान विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से शहर में बदलाव होना शुरू हो गया है। लगभग यह तो तय ही है जिस जगह पर यह चले जाते हैं वहां तो साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हो चुकी है, यह ऐसे अधिकारी है जो सुर्खियों में कम रहते हैं और कार्य ज्यादा करते हैं इन्हें कर्मठ अधिकारी के तौर पर ही जाना जाता है।