Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Sharda University: शारदा अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया

top-news

Sharda University: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थ सिटी और शारदा अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर नर्सिंग स्टाफ को शपथ दिलाई गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर सभी ने इस खास दिन का जश्न मनाया। हर साल एक विशेष थीम के साथ यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम थी “हमारी नर्स, हमारा भविष्य नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।”

कार्यक्रम के दौरान शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि जैसे डॉक्टर हमारी सेहत का ध्यान रखते हैं, वैसे ही नर्स भी अहम भूमिका निभाती हैं। नर्सें डॉक्टर और मरीज के बीच एक मजबूत कड़ी होती हैं। वे न सिर्फ दवाइयों और इलाज की देखभाल करती हैं बल्कि मरीजों की भावनाओं को भी समझती हैं और उनकी सेवा करती हैं। इस दिन का उद्देश्य नर्सिंग प्रोफेशन का सम्मान करना और नई पीढ़ी को इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है।

शारदा अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ राममूर्ति शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की थीम नर्सों के स्वास्थ्य और कल्याण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नर्सिंग स्टाफ पूरे स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करता है। उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर ही यह दिवस मनाया जाता है, क्योंकि उन्होंने आधुनिक नर्सिंग की नींव रखी। नर्सें न केवल मरीजों की देखभाल करती हैं, बल्कि उन्हें सही रहन-सहन और पोषण की जानकारी देकर जागरूक भी बनाती हैं।