Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

पितृ पक्ष 2024: दीपक जलाने के विशेष उपाय से प्राप्त करें पितरों की कृपा और घर में सुख-समृद्धि

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

पितृ पक्ष 2024 की शुरुआत 17 सितंबर से हो रही है, जो अश्विन अमावस्या तक चलेगी। इस अवधि के दौरान तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे कर्मों के साथ-साथ दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों का वास दक्षिण दिशा में होता है, इसलिए घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इन 16 दिनों में सुबह और शाम को दीपक जलाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाने से पितर जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि रसोई में पानी के स्थान पर दीपक जलाने से भी पितरों की प्रसन्नता प्राप्त होती है और मां लक्ष्मी एवं मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा, पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना भी पितरों का आशीर्वाद पाने का एक महत्वपूर्ण उपाय है, क्योंकि पीपल में देवी-देवताओं के साथ पितरों का भी वास होता है। पितृ पक्ष के ये उपाय आपके जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली लाने में सहायक हो सकते हैं।