Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

यमुना प्राधिकरण बनाएगा 75 मीटर चौड़ा इंटरचेंज, फिल्मसिटी को यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-21 स्थित फिल्मसिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 75 मीटर चौड़ा इंटरचेंज बनाने की योजना तैयार की है। इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया अगले 10 से 15 दिनों में शुरू होगी। इस इंटरचेंज के निर्माण के लिए प्राधिकरण को सुरक्षा एजेंसियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो चुका है। इंटरचेंज बनने से नोएडा एयरपोर्ट के साथ-साथ यहां के औद्योगिक क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।

फिल्मसिटी का निर्माण 230 एकड़ भूमि पर किया जाएगा और इसे सात जोन में विभाजित किया जाएगा। इसमें सिग्नेचर टावर, एम्फीथिएटर और फिल्म म्यूजियम जैसे प्रतिष्ठान शामिल होंगे। 60 एकड़ भूमि मुख्य फिल्म निर्माण गतिविधियों के लिए निर्धारित की गई है। इस परियोजना के तहत 80 करोड़ रुपये की लागत से इंटरचेंज बनाने का निर्णय लिया गया था। इससे सेक्टर-18, 20 और 28 के निवासियों को भी फायदा होगा, जहां 28,000 से अधिक आवंटी हैं। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डॉ. अरुण वीर सिंह के अनुसार, इंटरचेंज को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि शूटिंग के सेट और अन्य भारी सामान की ढुलाई के लिए बड़े वाहनों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके। फिल्मसिटी को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए पॉड टैक्सी और मेट्रो सेवा पर भी काम जारी है।