Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा: आरक्षित बोगियों से उतारे गए, जनरल बोगियों में खड़े-खड़े हजार किमी का सफर करने को मजबूर हुए अभ्यर्थी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा देने आए दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को ट्रेन यात्रा के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बिहार के मुजफ्फरपुर सहित अन्य शहरों से आए परीक्षार्थियों ने शिकायत की कि उन्हें आरक्षित बोगियों से उतार दिया गया और जनरल बोगियों में खड़े-खड़े हजार किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा।

जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित इस भर्ती परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चली, जिसमें कुल 4184 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 3232 अनुपस्थित रहे, जिससे 43.58% अनुपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चली, जिसमें 4344 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3072 अनुपस्थित रहे, इस तरह 41.42% परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रवेश पत्र तीन दिन पहले मिलने के कारण वे ट्रेनों में आरक्षण नहीं करवा सके। इसी वजह से उन्हें जनरल बोगियों में भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भवानी शंकर इंटर कॉलेज में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, लेकिन परीक्षार्थियों की यात्रा संबंधी समस्याएं कम नहीं हो सकीं।