Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

उत्तर प्रदेश शासन का प्राधिकरणों में बड़ा एक्शन, नौ अधिकारी सस्पेंड, तीन की विभागीय जांच शुरू

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन प्राधिकरणों में ट्रांसफर होने के बाद भी अधिकारी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी नई पोस्टिंग पर ज्वाइन नहीं कर रहे थे। जिससे नाराज होकर पिछले दिनों औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने समीक्षा बैठक में कर्मचारी और अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि या तो नई पोस्टिंग पर ज्वाइन कर ले अन्यथा उन्हें सस्पेंड किया जाएगा। उसी क्रम में यह बड़ा एक्शन सरकार की तरफ से लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण से नरदेव सहायक विधि अधिकारी, यूएस फारुकी प्रबंधक प्लानिंग, विजेंद्र पाल सिंह कोमर निजी सचिव, प्रमोद कुमार लेखाकार, सुशील भाटी सहायक विधि अधिकारी और सुमित ग्रोवर प्रबंधक प्लानिंग इन सभी को सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में भी कार्रवाई की गई है। जिसमें यमुना प्राधिकरण में तैनात प्रबंधक अजब सिंह भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रबंधक सुरेंद्र कुमार और प्रबंधक विजय कुमार बाजपेई पर कार्रवाई हुई है।

कुछ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण में तैनात डीजीएम विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक सत्येंद्र गिरी और सहायक प्रबंधक प्रेम कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।