Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक नाराज, सीनियरिटी के आधार पर मिले दायित्व

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पिछले रोज एक कार्य वितरण का आदेश हुआ। जो की प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा किया गया था। उस आदेश के बाद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग के प्रबंधक नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस अधिकारी ने उनके नीचे कार्य किया था वह इस आदेश के बाद उनका सीनियर हो गया है। PWD विभाग से वर्ष 2021 में राजेश कुमार निम डेपुटेशन पर 3 वर्ष के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक के पद पर आए थे और पिछले वर्ष ही उनका प्रमोशन प्रबंधक के पद पर हुआ था। प्राधिकरण में उनसे सीनियर लगभग एक दर्जन अधिकारी हैं।

वर्ष 2022 में शासन के द्वारा 92 सहायक प्रबंधकों को प्रबंधक के पद पर पदोन्नति किया गया था। जिनमें से लगभग 10 लोग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अभी कार्यरत है। उनमें से काफी पहले पांच लोगों को प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक बनाया जा चुका है। लेकिन पांच लोग अभी भी प्रबंधक के पद पर ही कार्य कर रहे हैं और शासन के द्वारा लगभग 15 प्रबंधक नई भर्ती के द्वारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भेजे गए थे। इन का कहना है सीनियरिटी के अनुसार प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक बनाया जाना चाहिए था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में लगभग तीन वरिष्ठ प्रबंधक साइड लाइन है जिन्हें मुख्य तौर पर विभाग नहीं मिले हुए हैं।