Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

यीडा की फिनटेक सिटी योजना का खाका तैयार, जल्द होगी लॉन्च

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिकरण (यीडा) ने वित्तीय कारोबार से जुड़ी कंपनियों को एक जगह स्थापित करने के लिए अपनी फिनटेक सिटी योजना का खाका तैयार कर लिया है। इस योजना के तहत, यीडा सितंबर में सेक्टर-11 में भूखंड योजना लॉन्च करेगा, जहां वित्तीय कारोबार से जुड़ी शीर्ष 500 फॉर्च्यून कंपनियों और संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा।

गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होने वाली इस फिनटेक सिटी में ऑनलाइन बैंकिंग, निवेश, रिसर्च, क्राउड फंडिंग, डिजिटल मनी, स्टॉक एक्सचेंज, और बीमा कंपनियों के लिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे। 750 एकड़ में विकसित होने वाली इस सिटी में एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के कारण निवेश की अपार संभावनाएं हैं। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिनटेक सिटी योजना को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, जिससे कंपनियों को नई औद्योगिक नीति का भी लाभ मिलेगा।