Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

भाद्रपद माह में जन्माष्टमी 2024: सर्वार्थ सिद्धि और जयंती योग में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगी विशेष कृपा

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

भाद्रपद माह को हिंदू धर्म में विशेष महत्व प्राप्त है, क्योंकि इस माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस तिथि पर, जब रोहिणी नक्षत्र होता है, भगवान कृष्ण का बाल रूप में जन्म हुआ था। इस दिन सुहागिन महिलाएं विधिवत ठाकुर जी की पूजा अर्चना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से भक्तों को मृत्यु लोक में स्वर्ग के समान सुखों की प्राप्ति होती है।

इस वर्ष, 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन पूजा के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग और जयंती योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही, बालव और कौलव करण के साथ कृत्तिका नक्षत्र का भी विशेष योग बन रहा है। ऐसे में लड्डू गोपाल की पूजा करने से विशेष कृपा की प्राप्ति होगी।

जन्माष्टमी के दिन, भक्तों को सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। फिर पूजा स्थल पर लड्डू गोपाल को स्थापित कर, चंदन और फूलों से उनका श्रृंगार करना चाहिए। रात में 12 बजे के बाद कान्हा जी का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें नए वस्त्र पहनाकर माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इस विधि से पूजा करने पर सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।