Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

मायावती ने एससी-एसटी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने एससी-एसटी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर सख्त आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गेस्ट हाउस कांड का संदर्भ दिया। मायावती ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने 2 जून 1995 को बीएसपी द्वारा समर्थन वापसी के बाद उनके खिलाफ हुए जानलेवा हमले पर क्यों चुप्पी साधी रखी। उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, जिसने अपना दायित्व निभाने में असफलता दिखाई।

मायावती ने कांग्रेस की नीयत पर भी सवाल उठाया और बताया कि उस समय भाजपा और विपक्ष ने मिलकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके साथ ही, मायावती ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लिया और पूछा कि क्या वे एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को उनका वाजिब हक दिला पाएंगे। उन्होंने कांग्रेस की चुप्पी और भाजपा की भूमिका पर भी सवाल उठाए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर लगातार दबाव बनाए हुए है।