Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

दीपक अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: गर्भवती महिला के जुड़वा नवजात की गर्भ में मौत, परिजनों का हंगामा

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

दादरी के रेलवे रोड स्थित दीपक अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रविवार को अस्पताल के गेट पर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने 19 अगस्त को उनकी गर्भवती बेटी पिंकी को स्वस्थ बताकर छुट्टी दे दी थी, जबकि उसकी तबीयत खराब थी। अगले दिन, 20 अगस्त को पिंकी की तबीयत और बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अल्ट्रासाउंड जांच में पता चला कि जुड़वा नवजात की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी।

परिजनों का कहना है कि दीपक अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने खून की कमी का हवाला देकर इलाज किया, लेकिन गंभीर स्थिति के बावजूद उसे छुट्टी दे दी। घटना के बाद 23 अगस्त को परिजनों ने दीपक अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने धरना दिया और डॉक्टरों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. दीपक अस्पताल के एमडी डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि शिकायत की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई सीएमओ की जांच रिपोर्ट के बाद की जाएगी।