Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

ईएसआई अस्पताल में इलाज में देरी से महिला की हालत गंभीर, परिजनों का विरोध प्रदर्शन

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ईएसआई अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की हालत गंभीर हो गई जब उसे समय पर इलाज नहीं मिला। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने डेंगू से पीड़ित 25 वर्षीय महिला, मौसम, का ठीक से इलाज नहीं किया। परिजनों ने अस्पताल से मरीज को रेफर करने की मांग की थी, जिसे अस्पताल प्रशासन ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उनके पास सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मरीज की हालत बिगड़ने पर खून की उल्टी होने लगी, जिससे परिजन नाराज हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अंततः मरीज को एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया। मामले में अस्पताल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।