Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सराहनीय पहल, क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए बनाएंगे हुनरमंद

top-news

  • एसीईओ ने एनएसडीसी व यूपीएसडीएम के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
  • पहले चरण में 1000 युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार दिलाने का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्थानीय युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार दिलाने के लिए एक और पहल की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिषन के सहयोग से युवाओं को प्रषिक्षण दिलाने का निर्णय लिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को पहली बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और उत्तर प्रदेष कौषल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। एसीईओ ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए विस्तृत खाका तैयार करने के निर्देश दिए।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लायक बनाना बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। युवाओं को रोजगार मिलने से उनका परिवार के साथ ही देश व समाज का भी विकास होगा। इससे अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार व संबंधित प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न बैठक में एसीईओ ने कहा कि इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही बैठक करने की बात कही। उन्होंने उद्यमियों से बात कर उनकी जरूरत के हिसाब से ही युवाओं को प्रशिक्षित करने करने पर जोर दिया। इस बैठक में सहायक श्रमायुक्त सुभाष चंद्र यादव, जिला उद्योग केंद्र से स्वीटी उपाध्याय, यूपीएसडीएम से पूनम सिंह, प्रास इंटरप्राइजेस से मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।