Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

गौतमबुद्ध नगर में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की साक्षात्कार नीति को मिल सकती है मंजूरी, सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्रमुख प्राधिकरण—नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण—में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए साक्षात्कार नीति को जल्द ही शासन की मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इन प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे, जिसमें 11 विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी, जिनमें औद्योगिक भूखंड आवंटन और स्पोर्ट्स सिटी परियोजना प्रमुख हैं। बैठक में एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए साक्षात्कार के माध्यम से आवंटन करने की नीति पर भी विचार किया जाएगा। हालांकि, इस नीति को अभी तक शासन की स्वीकृति नहीं मिल पाई है, जिससे आवंटन प्रक्रिया में देरी हो रही है।

जनवरी 2024 में यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने मिक्स लैंड और डाटा पार्क श्रेणी के तहत 10-10 एकड़ के पांच भूखंडों की योजना निकाली थी। इन भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना था, लेकिन 5 फरवरी 2024 को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के पत्र के बाद इस प्रक्रिया को रोक दिया गया। मंत्री ने साक्षात्कार के बजाय ई-नीलामी के माध्यम से भूखंड आवंटन के निर्देश दिए थे, लेकिन ई-नीलामी की शर्तों को पूरा करने में कंपनियां रुचि नहीं दिखा रही थीं। इसके चलते योजना लंबित हो गई।