Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप: धैर्य, प्यार और सम्मान से बनाएं रिश्ते को मजबूत

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर आप इसे प्यार, सम्मान और धैर्य के साथ निभाएंगी, तो इस रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। हरियाणा के नूंह की रहने वाली हेमा की शादी को एक साल हो चुका है। उसका पति सिद्धार्थ सेना में है, जिसके कारण वह अक्सर लंबे समय तक एक-दूसरे से दूर रहते हैं। शादी से पहले हेमा को विश्वास था कि वह इस दूरी को संभाल लेगी, लेकिन अब, जब शादी को एक साल बीत चुका है, तो उसे इस दूरी का एहसास होने लगा है।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे महत्वपूर्ण है बातचीत। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि आपको अपने साथी से हर वक्त बात करनी है। समय-समय पर बात करने से भी रिश्ते में मिठास बनी रहती है। बातचीत के दौरान सकारात्मक विषयों पर ध्यान दें, जिससे आपके बीच विवाद की संभावना कम हो।

रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। अगर आप अपने साथी पर भरोसा करना बंद कर देंगे, तो रिश्ते में दरार आ सकती है। इसलिए साथी पर भरोसा बनाए रखें और किसी भी समस्या पर खुलकर बात करें।

मिलने का प्रयास करना भी जरूरी है। जितनी बार संभव हो, एक-दूसरे से मिलने का प्रयास करें, इससे रिश्ते में गहराई आएगी। रिश्ते में प्यार और सम्मान का भाव बनाए रखें। साथी के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करें, इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सकारात्मकता बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी खुशियां बांटें और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें।