Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

CJI BR Gavai: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश

top-news

CJI BR Gavai: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। परंपरा के अनुसार, सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होने के कारण उनके नाम की सिफारिश की गई थी।

न्यायमूर्ति गवई का न्याय क्षेत्र में लंबा और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। उन्होंने 1985 में वकालत शुरू की थी और कई सरकारी पदों पर कार्य किया। 2003 में वे बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने और 2019 में सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए। उन्होंने अनुच्छेद 370, नोटबंदी, ईडी निदेशक का कार्यकाल और बुलडोजर कार्रवाई जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों में ऐतिहासिक फैसले दिए हैं।

जस्टिस गवई महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे हैं और वे अनुसूचित जाति से आने वाले देश के दूसरे मुख्य न्यायाधीश हैं। उनके पिता आरएस गवई बिहार और केरल के राज्यपाल रह चुके हैं। उन्होंने राजीव गांधी हत्याकांड में दोषियों की रिहाई, वणियार आरक्षण को असंवैधानिक ठहराना और कई राजनीतिक नेताओं को जमानत देने जैसे फैसलों में भी अहम भूमिका निभाई है।