Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में आपत्तिजनक वीडियो वायरल: तीन संविदा कर्मी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां संविदा सफाईकर्मी और एक महिला के बीच आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संविदा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मियों में अमरोहा निवासी शेर सिंह, जेवर निवासी परवेंदर और एंबुलेंस चालक एटा निवासी भानु प्रताप शामिल हैं।

वायरल वीडियो को लेकर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह, डॉ. जैसलाल, और फोरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. रिषभ कुमार की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। बताया जा रहा है कि इस अश्लील वीडियो को 12 अगस्त को बनाया गया था, और 13 अगस्त को सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों के पास पहुंच गया था, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो वायरल होने के बाद ही कार्रवाई की गई।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान की जा रही है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।