Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12वीं पास छात्रों के लिए नौकरी के अवसर, प्लेसमेंट ड्राइव और नौकरी तैयारी सप्ताह का आयोजन

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब बारहवीं पास छात्रों के लिए नौकरी के अवसरों के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में वोकेशनल-स्किल कोर्सेज के तहत पास हुए छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाएं। सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को 10 सितंबर से पहले यह प्लेसमेंट ड्राइव करने के लिए कहा गया है। इन ड्राइव्स के जरिए छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इस पहल के तहत, छात्रों को प्लेसमेंट ड्राइव में अपनी प्रतिभा और कौशल को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के लिए नौकरी तैयारी सप्ताह (कौशल से कुशल की ओर) भी आयोजित किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान काउंसलिंग सेशन रखे जाएंगे, जहां छात्रों को बायो डेटा तैयार करने और मॉक साक्षात्कार के गुर सिखाए जाएंगे। इससे छात्रों को नौकरी के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी। स्कूल प्रमुखों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी पात्र छात्रों की इस ड्राइव में भागीदारी हो, ताकि उन्हें अच्छे रोजगार अवसर प्राप्त हो सकें।