Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023: 18 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आज से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा शुक्रवार से जिले के 18 केंद्रों पर शुरू होगी। यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी और प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे के बीच होगी। हर पाली में लगभग 7,400 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के नोडल अधिकारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 18 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 9 सचल दल तैनात रहेंगे जो नकल रोकने का कार्य करेंगे।

परीक्षा केंद्रों के चारों तरफ सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और सभी परीक्षार्थियों की बॉयोमैट्रिक जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी, और डायल 112 वाहनों द्वारा निरंतर गश्त की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्र सरकारी विद्यालयों में स्थापित किए गए हैं, और परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैलकुलेटर, घड़ियाँ, और अन्य प्रतिबंधित वस्त्र लाने की अनुमति नहीं होगी।