Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गौतम बुद्ध नगर में SC/ST अधिनियम मामलों की समीक्षा की, अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गौतम बुद्ध नगर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 के तहत पंजीकृत मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

यह निर्देश आयोग के राज्य कार्यालय के निदेशक वीके सिंह द्वारा सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया। बैठक में, पुलिस और समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें सेक्टर-93 की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले की विस्तृत समीक्षा की गई। इस संबंध में, समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार कर आयोग को भेजें।

इसके अतिरिक्त, थाना एक्सप्रेस वे, बीटा-2, सेक्टर-63, सूरजपुर और थाना फेस वन में दर्ज मामलों में हुई अब तक की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। पुलिस और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि वे सभी मामलों में शीघ्रता से अपनी रिपोर्ट तैयार कर आयोग को प्रेषित करें।

बैठक में डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह, डीसीपी हेडक्वार्टर रवि शंकर निम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने मामलों की प्रगति पर अपने विचार साझा किए।