Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

बीएनआई के मोटिवेशनल कार्यक्रम में 400 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता की उम्मीद, सोनू शर्मा करेंगे प्रेरित

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 24 अगस्त को बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) द्वारा आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 400 से अधिक उद्यमियों के शामिल होने की उम्मीद है। मीडिया प्रभारी सौरभ गोयल ने जानकारी दी कि बीएनआई 79 देशों में सक्रिय है और तीन लाख से अधिक उद्यमियों को रेफरल के माध्यम से व्यवसाय में वृद्धि करने में सहायता कर चुका है। बीते एक वर्ष में बीएनआई ने लगभग दो लाख करोड़ का कारोबार किया, जिसमें भारत के 61 हजार सदस्यों ने 41 हजार करोड़ का योगदान दिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा उद्यमियों को नेटवर्किंग, व्यवसायिक विकास, और स्टार्टअप्स पर प्रेरित करेंगे। इस मौके पर सौरभ सिंघल, अनूप बलोदी, विशाल जैन, शिखर गुप्ता, सुमित गर्ग, सिद्धार्थ सेठी, मुक्ता भरीजा, मयंक गुप्ता, भरत मूंगा, उत्कर्ष गर्ग सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे।