Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

जन्माष्टमी 2024: तुलसी के विशेष उपायों से पाएं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो इस साल 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन की विशेष महत्वता है और इस अवसर पर तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने की परंपरा है। तुलसी को धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यधिक पवित्र माना जाता है, विशेषकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के लिए। इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

जन्माष्टमी के दिन तुलसी के सामने भगवान श्रीकृष्ण के चार नाम—गोपाल, गोविंद, देवकीनंदन, और दामोदर—का उच्चारण करें और ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। माखन का भोग तुलसी के पत्तों के साथ अर्पित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। नौकरी या बिजनेस में तरक्की पाने के लिए तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं।

तुलसी के सामने घी का दीपक जलाकर उसकी 11 बार परिक्रमा करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली प्राप्त होती है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से दांपत्य जीवन में सुधार आता है। इस प्रकार, जन्माष्टमी पर तुलसी से जुड़े उपायों को अपनाकर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।