Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में गिरा प्लास्टर, दो कारें क्षतिग्रस्त

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की खूबसूरत दिखने वाली ऊंची-ऊंची सोसायटीज़ अब अपनी खराब निर्माण गुणवत्ता को लेकर चर्चा में हैं। ताजा मामला अरिहंत आर्डेन सोसायटी का है, जहां टावर की ऊपरी मंजिल से अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे गिर पड़ा। प्लास्टर सीधे नीचे खड़ी दो कारों पर गिरा, जिससे दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लास्टर गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए। एक कार की छत पूरी तरह फट गई है, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा टूट गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

सोसायटी के निवासियों ने इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन किसी न किसी टावर में प्लास्टर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। अब निवासी बिल्डर और प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।