Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

आरईसी ओपन टैलेंट हंट प्रतियोगिता: समय पर शुरू करने के लिए बॉक्सिंग रिंग की तैयारियों में आई तेजी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

आरईसी ओपन टैलेंट हंट प्रतियोगिता की तैयारियों में तेजी आई है। पहले केवल एक ही बॉक्सिंग रिंग का सामान शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहुंचा था, लेकिन अब चारों रिंग का सामान स्टेडियम में पहुंच चुका है। आयोजकों ने युद्धस्तर पर रिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त से इंडोर स्टेडियम में होना है, और इसे समय पर शुरू करने के लिए जोर-शोर से काम किया जा रहा है।

सोमवार से बॉक्सिंग रिंग लगाए जाने थे, लेकिन मंगलवार तक सिर्फ एक ही रिंग का सामान स्टेडियम पहुंच पाया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद बुधवार सुबह चारों बॉक्सिंग रिंग का सामान स्टेडियम पहुंचा और लगाने का काम शुरू हो गया। यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता शुक्रवार से निर्धारित समय पर शुरू हो जाएगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, मध्यप्रदेश, और तमिलनाडु जैसे राज्यों से बॉक्सर बुधवार को स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी जल्द ही पहुंच जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन एलीट और यूथ कैटेगरी में 23 से 30 अगस्त तक होगा, जबकि जूनियर और सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 1 से 7 सितंबर तक चलेगी।