Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच को मिली हरी झंडी, ग्रेटर नोएडा में 9-13 सितंबर को होगा मुकाबला

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। अफगानिस्तान ने इस स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड चुना है, जहां 9 से 13 सितंबर के बीच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला जाएगा।

मंगलवार को न्यूजीलैंड बोर्ड के अधिकारियों ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर स्टेडियम और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सुरक्षा के संबंध में चिंताओं के कारण न्यूजीलैंड बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा का दौरा किया था। अधिकारियों ने पहले जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की, जहां उन्हें सुरक्षा और सभी सुविधाओं का आश्वासन दिया गया।

इसके बाद अधिकारियों ने स्टेडियम का दौरा किया और ड्रेसिंग रूम, पवेलियन, और मैदान सहित सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर न्यूजीलैंड बोर्ड ने मैच आयोजित करने पर अपनी सहमति दे दी। इस टेस्ट मैच के आयोजन की पूरी तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं।