Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपा गया ज्ञापन, गांवों की समस्याओं के समाधान की मांग

top-news

Greater Noida Authority: करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूंण के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रमुख गांव कासना की मूलभूत समस्याओं को उठाया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि कासना गांव में स्ट्रीट लाइट, नाली, साफ-सफाई और मुख्य रास्तों की खराब स्थिति के चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र के जुनेदपुर, रोशनपुर, गड़ाना, झालडा, तालडा आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बेहद खराब हालत में हैं। गड्ढों से भरी इन सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। संगठन ने इन सभी सड़कों के तुरंत पुनर्निर्माण की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें आलोक नागर, कुलबीर भाटी, हरीश भाटी, गौरव भाटी, राकेश नागर, जयचन्द भाटी, सतेन्द्र खारी, भूपेंद्र सिंह, अनूप कसाना, अजय, राजेंद्र भाटी, रतन सिंह, रामविलास, लोकेश वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि व श्यामवीर भाटी आदि शामिल थे। संगठन ने आशा जताई कि प्राधिकरण जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करेगा।