Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में आवारा पशुओं का आतंक, जगह-जगह पशुओं के झुंड, गेटों पर लगे कैटल कैचर ठीक हो

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा शहर में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है सेक्टरों के अंदर भी दर्जनों की संख्या में जगह-जगह आवारा पशु नजर आते हैं उन्हें देखकर लगता है कि यहां कोई प्राधिकरण कार्य नहीं कर रहा है। अत्यधिक आवारा गोवंश गली-गली घूम रही है और जहां भी यह गोबर करते हैं वहां बैठना मुश्किल हो जाता है वहां के पेड़ पौधों को तोड़ देते हैं एवं खा जाते हैं गलियों में जिन्होंने फूल पत्तियों के पेड़ लगाए हुए हैं उनको भी होने नहीं देते हैं।

ग्रेटर नोएडा सेक्टर के अंदर आवारा पशुओं का आतंक है सेक्टर में भय का माहौल है। सेक्टरवासी का कहना है कि कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं होता है तो सेक्टर निवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

गेटों पर लगे कैटल कैचर ठीक हो

प्राधिकरण द्वारा सेक्टर के सभी गेटों पर कैटल कैचर लगाए गए थे जिसे कोई भी पशु सेक्टर में प्रवेश न कर सके। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की उदासीनता के कारण कैटल कैचर के नीचे मिट्टी भर चुकी है। जिससे कि आवारा पशु आसानी से सेक्टर में प्रवेश कर जाते हैं। उनको ठीक कराया जाये तो समस्या हल हो जाएगी।