Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने रक्षाबंधन पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

रक्षाबंधन के मौके पर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में बच्चों को पेड़ पर राखी बांधने के बदले हेलमेट पहनाया, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। लंदन से आईं रशपाल सियान, जिन्होंने अपने भाई को 20 साल पहले सड़क दुर्घटना में खो दिया था, ने भी इस प्रयास में योगदान दिया। उन्होंने बच्चों के लिए हेलमेट भेजे और सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के महत्व को रेखांकित किया।

हेलमेट मैन ने पिछले दस वर्षों से सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और इस रक्षाबंधन पर 188 बहनों ने उन्हें राखी भेजकर उनकी इस मुहिम को समर्थन दिया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने हेलमेट पहनकर पेड़ों को राखी बांधी, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति उनके उत्साह और जागरूकता का परिचय मिला। इस कार्यक्रम में एआईसीटीई के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निखिल कांत, इंडिया यंगेस्ट साइंटिस्ट गोपाल जी, और आर्मी रिटायर कर्नल लाखन सिंह ने भी भाग लिया और बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *