Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नोएडा के सेक्टर-18 में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर: महिला चालक की लापरवाही से चार लोग घायल

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा के सेक्टर-18 बाजार में शनिवार रात एक महिला चालक द्वारा तेज गति से चलाई गई कार ने बड़ा हादसा कर दिया। 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती इस अनियंत्रित होंडा सिटी कार ने दो ई-रिक्शा चालकों, एक राहगीर और मेहंदी लगा रही एक महिला को कुचल दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक, आयुषी मिश्रा, को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रीति महतो, आरके पुरम दिल्ली की निवासी हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि अन्य घायल, नवल यादव, दिलीप खुद्दार और अभय सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। यह दुर्घटना सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास हुई, जब आयुषी का पैर गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे कार की गति अचानक बढ़ गई और उसने कई लोगों को टक्कर मार दी।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की तहकीकात कर रही है। इस हादसे ने बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *