Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रिसर्चर प्रखर श्रीवास्तव फ्रांस में ग्लोबल सोशल कनेक्शन पर करेंगे महत्वपूर्ण शोध

top-news

नोेएडा। दिव्यांशु ठाकुर

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग के वरिष्ठ रिसर्च फेलो, प्रखर श्रीवास्तव, को फ्रांस के एनसी बिहेवरियल साइंस लैब में शोध के लिए नियुक्त किया गया है। प्रखर, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी हैं, इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत भारत में ग्लोबल इंडेक्स ऑफ सोशल कनेक्शन के विकास पर काम करेंगे।

इस परियोजना का उद्देश्य, प्रो. समीना बानो के मार्गदर्शन में, संस्कृतियों में सामाजिक संबंधों और एकाकीपन को समझना है, जिसमें विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के दृष्टिकोणों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। डॉ. हंस रोचा इजरमैन और मिगुएल सिलान के नेतृत्व में, यह परियोजना विश्व स्तर पर सामाजिक जुड़ाव को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान देगी।

प्रखर की इस नियुक्ति से जामिया यूनिवर्सिटी में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि के माध्यम से, भारत इस परियोजना की अनुसंधान गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस परियोजना के निष्कर्षों का उपयोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा सामाजिक जुड़ाव पर वैश्विक नीतियों और प्रथाओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *