Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा के डीएलएफ मॉल में बम की धमकी के बाद अफरा-तफरी, सुरक्षा ड्रिल से हुई स्थिति सामान्य

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

शनिवार को नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में बम की धमकी के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मॉल प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल द्वारा बम होने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सतर्क कर दिया गया। पुलिस ने मॉल को खाली करा दिया और आसपास के इलाके को सील कर दिया।

मौके पर पहुंची नोएडा पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मॉल की पूरी तरह से तलाशी ली। डॉग स्क्वॉड भी इस तलाशी अभियान में शामिल थी। मॉल में मौजूद सैकड़ों लोग, जो खरीदारी में व्यस्त थे, अचानक से बाहर निकलने लगे, जिससे माहौल में तनाव फैल गया। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की और लोगों को शांत किया।

डीसीपी राम बदन सिंह ने जानकारी दी कि यह एक सुरक्षा ड्रिल थी, जिसे तेजी से कार्रवाई करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कॉल्स समय-समय पर आते रहते हैं, इसलिए मॉल की जांच को कम समय में पूरा करने के लिए यह अभ्यास किया गया। इस ड्रिल में फायर सर्विस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।

हालांकि, इस घटना से मॉल में काफी समय तक हलचल बनी रही, लेकिन पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से स्थिति दोपहर 2 बजे तक सामान्य हो गई। वर्तमान में मॉल की सभी गतिविधियां पुनः सुचारू रूप से चल रही हैं। पुलिस ने नागरिकों से शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।