Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना टूटा, यमुना प्राधिकरण ने नए प्लॉट योजना से हटाए

top-news

नोेएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को यमुना विकास प्राधिकरण ने बड़ा झटका दिया है। पांच अगस्त को प्राधिकरण ने चार सेक्टरों में 361 आवासीय प्लॉटों की योजना में 1500 से अधिक छोटे प्लॉटों को शामिल करने का ऐलान किया था और आवेदन तिथि को 20 दिन बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया था। हालांकि, अब प्राधिकरण ने घोषणा की है कि इन नए प्लॉटों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। अब केवल 361 प्लॉटों पर ही ड्रा 10 अक्तूबर को निकाला जाएगा।

इस योजना के तहत 120, 161, 200, 300, 500, 1000 और 4000 वर्गमीटर के प्लॉट उपलब्ध थे। योजना की शुरुआत में पांच अगस्त तक 1.08 लाख लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन नए प्लॉटों की घोषणा के बाद, आवेदनों की संख्या बढ़कर 1.92 लाख से अधिक हो गई।

हालांकि, प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भूमि विवाद के कारण नए प्लॉट योजना में नहीं जोड़े जा सके। नवरात्रि के दौरान प्राधिकरण की ओर से दो हजार से अधिक नए आवासीय प्लॉटों की योजना लाने की संभावना है।

इससे पहले, बड़ी संख्या में लोगों ने बैंक लोन लेकर 10 प्रतिशत अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा की थी। नए प्लॉट न मिलने पर उन्हें ब्याज के 10 से 15 हजार रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने इन तथ्यों की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *