Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली-NCR में उमस का डबल अटैक जारी, एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत! जानें 20 जुलाई तक का मौसम अपडेट ● Noida Fire: ममूरा गांव की G+4 इमारत में EV बैटरी ब्लास्ट के बाद भीषण आग, धुएं से महिला-पुरुष समेत 2 की मौत ● Supertech Eco Village-1: 30 फीट गहरे गड्ढे का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण, बिल्डर को 4 दिन में सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा में 16 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त, 10 उद्यमियों ने रीस्टोरेशन की मांग की ● नोएडा में सीवर सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल ● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली

ग्रेनो प्राधिकरण के OSD की बेटी इप्शिता सिंह ने CBSE 10th में किया शानदार प्रदर्शन

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के OSD नवीन कुमार सिंह की बेटी इप्शिता सिंह ने CBSE की 10वीं कक्षा की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जानकारी के लिए बता दे कि इप्शिता नोएडा स्थित सोमर्विल स्कूल की छात्रा हैं, ने सभी विषयों में A1 ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

इप्शिता ने अंग्रेजी (कम्यूनिकेटिव) में 99 अंक, हिंदी कोर्स-बी में पूरे 100 अंक, गणित में 96, विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त, सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) जैसे ऐच्छिक विषय में भी उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए। हर विषय में उन्हें A1 ग्रेड मिला है. जो उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इप्शिता हमेशा से एक अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। वहीं, माता-पिता सधना सिंह और नवीन कुमार सिंह ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सफलता उसके निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *