Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

एम. सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

एम. सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी ग्रेटर नोएडा में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक शामिल थे। मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए छात्रों को देश प्रेम और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर संबोधित किया गया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन है और हमें उनकी कुर्बानियों को हमेशा याद रखते हुए अपने देश की प्रगति और सम्मान के लिए निरंतर कार्यरत रहना चाहिए। छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जगत सिंह, निदेशक करतार सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान संगीता, प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह, व्यवस्थापक प्रमुख सौरभ सिंह, उप-प्रधानाचार्य पवन सिंह, प्रधानाध्यापिका सरिता यदुवंशी और सभी अध्यापकगण एवं छात्र उपस्थित थे।