Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के विरोध में देशभर में गुस्सा, दिल्ली में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और विरोध मार्च की घोषणा

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले ने देशभर में गुस्सा फैला दिया है। इस घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है, जो आज भी जारी है। दिल्ली के प्रमुख अस्पताल जैसे एम्स, सफदरजंग, और आरएमएल में डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) सहित रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त बैठक की। इस बैठक में, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त, 2024 को दोपहर 2 बजे से निर्माण भवन, नई दिल्ली में सभी RDA मिलकर एक संयुक्त विरोध मार्च करेंगे।

इसके अलावा, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA), दिल्ली चिकित्सा संघ (DMA), सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च आयोजित करने का फैसला किया है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ा है।

आज शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा, और 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के अगले चरण में आपातकालीन सेवाओं को भी शामिल करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *