Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, 2035 तक विकास योजना का संकल्प

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं और अन्य बच्चों ने देशभक्ति से भरे गीतों और नृत्य-नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्राधिकरण के एसीईओ और ओएसडीगण ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रेरणादायक किस्से साझा किए।

डॉ. अरुण वीर सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता बलिदान का प्रतीक है, और इसका असली अर्थ हर फरियादी में खुद को देखना है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में 2035 तक की विकास योजना पर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस आयोजन में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।