Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से मौसम सुहावना, 14 से 16 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसमें कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है। बुधवार को दोपहर बाद से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके चलते आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि सुबह धूप के कारण उमस महसूस की जा रही थी, लेकिन अब बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

मौसम विभाग ने 14 से 16 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इससे स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रभावित हो सकता है। मंगलवार को भी बारिश और बादलों के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में 24 घंटों में कुल 20.2 मिमी बारिश हुई, जिसमें सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके में 25.5 मिमी दर्ज की गई।