Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

कोलकाता डॉक्टर रेप और हत्या मामले में नया विवाद: विपक्ष ने लगाया सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। जिस स्थान पर यह वीभत्स घटना हुई थी, उसके पास ही मरम्मत कार्य शुरू होने पर विपक्षी पार्टियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा और वामपंथी पार्टियों का कहना है कि मरम्मत कार्य के बहाने सबूतों से छेड़छाड़ की जा रही है।

सीपीआईएम से संबद्ध डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के छात्र संगठनों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि असली गुनाहगारों को बचाने के लिए सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार और कोलकाता पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।