Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भारत में बिकने वाले नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक्स की मौजूदगी का खुलासा: सेहत के लिए गंभीर खतरा

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि भारत में बिकने वाले सभी नमक और चीनी के नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक्स की उपस्थिति पाई गई है, जो सेहत के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। ‘माइक्रोप्लास्टिक्स इन सॉल्ट एंड शुगर’ नामक इस अध्ययन को पर्यावरण अनुसंधान संगठन टॉक्सिक्स लिंक ने प्रकाशित किया है। अध्ययन में टेबल सॉल्ट, सेंधा नमक, समुद्री नमक और चीनी के सैंपल्स में माइक्रोप्लास्टिक्स की मौजूदगी का पता चला।

शोधकर्ताओं ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सूक्ष्म प्लास्टिक के कण कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं, जिनमें कैंसर भी शामिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन खाद्य पदार्थों में माइक्रोप्लास्टिक्स की मौजूदगी दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, इसलिए इसके सेवन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *