Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई फटकार

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जोन एक व तीन के अंतर्गत सेक्टर ईटा वन, बीटा वन, बीटा टू, बीटा स्टाफ कालोनी आदि सेक्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। मसलन, सिर्फ लॉग बुक के आधार पर उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। एसीईओ ने नाराजगी जताते हुए उपस्थिति दर्ज करने के लिए पुख्ता मैकेनिज्म बनाने के निर्देश दिए।
जल विभाग से जुड़े कार्यों के भुगतान से पूर्व जियो टैग फोटो सहित विजिट रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए। पंप हाउसों पर साफ-सफाई न होने और रिहायष के रूप में इस्तेमाल किए जाने से भी वे बहुत नाराज हुईं। एसीईओ ने सेक्टर ईटा टू स्थित पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। परिसर में बड़ी- बड़ी झाड़ियां उगी होने और खराब हाईमास्ट लाइटों का ढेर मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इन खामियों को जल्द दूर करने के साथ ही सभी जल परिसरों को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। इन कार्यों में लापरवाही करने वालों पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।