Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

क्रिकेट अकादमी में अवैध बिजली कनेक्शन से 13 वर्षीय की करंट से मौत

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

रणहौला के कोटला विहार फेज-2 में शनिवार को क्रिकेट अकादमी में खेलने के दौरान 13 वर्षीय आदित्य राज की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आदित्य के पिता बेचन महतो और मां अनिता देवी के साथ तीन भाई और एक बहन भी हैं। खेलते समय गेंद लाने के दौरान आदित्य ने एक लोहे के पाइप को छू लिया, जिसमें बिजली का तार लिपटा हुआ था। इस तार को डेयरी के मालिक ने अवैध रूप से अकादमी से कनेक्ट किया था।

हादसे के बाद, आदित्य के भाइयों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी करंट का झटका लगा। बाद में, एक व्यक्ति ने बैट से पाइप को अलग किया। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।