Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पानी की बचत के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस योजना पर 20 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने का अनुमान है। मंगलवार को प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने जल और सीवर विभाग की समीक्षा की और जल विभाग को जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर योजना का टेंडर निकालने के निर्देश दिए।

गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ने को देखते हुए एसीईओ ने जलापूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त करने और सीवर के ओवरफ्लो को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ओवरफ्लो की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान एसीईओ ने गंगाजल परियोजना और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रस्तावित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में ओएसडी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, गुरविंदर सिंह, विनोद शर्मा और प्रभात शंकर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।