Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस
● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा
● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, तीन युवकों की मौत
- sakshi choudhary
- 13 Aug, 2024
नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर
नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। यह घटना सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के मयूर चौराहे के पास हुई, जब तेज रफ्तार टाटा टियागो कार (नंबर यूपी 16 डीएन 9881) अचानक एडवरटाइजिंग पोल से जा टकराई। दुर्घटना के बाद तीनों घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो की पहचान नोएडा एक्सटेंशन के पाम ओलंपिया निवासी सुनील कश्यप के पुत्र ईशान और आर्यन के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी बाकी है। डीसीपी रामबदन सिंह ने इस हादसे की पुष्टि की है और बताया कि जांच जारी है। यह दुखद घटना सोमवार सुबह की है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है।