Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

जापान के प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भमण किया, सीईओ एनजी रवि कुमार के साथ की बैठक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कारपोरेशन (जेबीआईसी) का प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के साथ बैठक की। सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ और आईआईटीजीएनएल की निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग, कंपनी सेक्रेटरी पतंजलि दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर टाउनशिप का भ्रमण भी किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वे जापान के निवेशकों को टाउनशिप में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, जिससे टाउनशिप में बड़े पैमाने पर निवेश की उम्मीद है। बता दें कि जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कारपोरेशन भारत सरकार की नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम में जापान की तरफ से सहयोग प्रदान करता है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेबीआईसी की बोर्ड सदस्य सुश्री नोरिको नासू कर रही थीं। उन्होंने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर के अंतर्गत विकसित की गई सुविधाओं जैसे ऑटोमेटेड सॉलिड वेस्ट कलेक्शन सिस्टम तथा पावर सबस्टेशन फैसिलिटी की सराहना की। गौरतलब है कि दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत आईआईटीजीएनएल की तरफ से इंटीग्रेटेड टाउनशिप करीब 750 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई गई है। इस टाउनशिप में उद्यमी तत्काल प्लांट लगाकर काम शुरू कर सकता है। इस टाउनशिप में वर्क टू साइकिल, 24 घंटे बिजली, एलईडी लाइट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह टाउनशिप सीसीटीवी से भी लैस होगी। इस टाउनशिप की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।