Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

शारदा विश्वविद्यालय में मोन अमी फाउंडेशन के सहयोग से महिला शिल्पकारों की कला प्रदर्शनी का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

शारदा विश्वविद्यालय में मोन अमी फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के शिल्पकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में हाथ से बनाई गई वस्तुओं जैसे हाथी, गुड्डे, बैग, फलों की टोकरी, हैंडल टोकरी और पिकनिक टोकरी जैसी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। शारदा विश्वविद्यालय के सोशल बिजनेस सेंटर की डायरेक्टर डॉ. पारुल सक्सैना ने बताया कि यह प्रदर्शनी महिला कारीगरों की रचनात्मकता और शिल्प कौशल को उजागर करने के लिए समर्पित है। यह पारंपरिक शिल्प और समकालीन डिजाइनों का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करती है।

शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के डीन, डॉ. कपिल पांडला ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सदैव प्रयासरत है। इस परियोजना के माध्यम से कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है, और उनके कौशल का विकास हुआ है।