Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

रक्षाबंधन 2024: 19 अगस्त को बनेगा शुभ योग, जानें राखी बांधने का सही मुहूर्त और पूजा विधि

top-news

भारत में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इसे भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी खुशहाली और तरक्की की कामना करती हैं, जबकि भाई उन्हें जीवनभर रक्षा का वचन देता है।

हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन यह पर्व मनाया जाता है, जो इस साल 19 अगस्त 2024 को पड़ेगा। इस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी होगा, जो इस अवसर को और भी खास बना देगा। साथ ही, इस बार रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शोभन योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनमें राखी बांधने से भाई की प्रगति में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले एक पूजा की थाली सजानी चाहिए। इसमें रोली, चावल, राखी और मिठाई को रखना चाहिए, और दीया जलाकर पूजा करनी चाहिए। सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाया जाता है, फिर उसके दाहिने हाथ में राखी बांधी जाती है। राखी में तीन गांठे बांधने की परंपरा होती है, जिन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसके बाद भाई को मिठाई खिलाई जाती है और उसकी आरती उतारी जाती है, ताकि उसकी लंबी उम्र, सुखी जीवन और सफलता की कामना की जा सके।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 01:32 से रात 09:07 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा और रक्षा-सूत्र बांधने की विधि से रिश्तों में और भी मिठास आती है।