Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

CBSE Board Result 2025: Greater Noida में इंटर का परिणाम गिरा, 10वीं का रहा बेहतर

top-news

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई ने 12वीं और 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार गौतमबुद्ध नगर जिले में 12वीं के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट आई है। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,29,092 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,03,789 छात्र-छात्राएं पास हुए। जिले का कुल पास प्रतिशत 81.29 रहा। इसमें 74,766 लड़कों में से 57,718 पास हुए (77.20%) और 52,917 लड़कियों में से 46,072 पास हुईं (87.06%)।

हालांकि, 12वीं का ओवरऑल परिणाम थोड़ा गिरा, लेकिन 10वीं कक्षा में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस बार 10वीं में नोएडा रीजन का कुल पास प्रतिशत 89.41% रहा। परीक्षा में 1,70,111 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 1,50,795 सफल हुए। इसमें 1,00,397 लड़कों में से 87,722 पास हुए (87.38%) और 68,261 लड़कियों में से 63,073 पास हुईं।

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 12 का राष्ट्रीय पास प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले साल से 0.41% अधिक है। इस बार 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक और 24,000 से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। ग्रेटर नोएडा की डीपीएस एनटीपीसी दादरी की छात्रा ऋषिका गोयल, संदीपनी नायक और निषिका गोयल ने 99.6% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।